Uttar Pradesh News : थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्टर चन्द्रिका प्रसाद उत्तर प्रदेश
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । दिनांक 08.08.2026 को समय 14:20 बजे थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा शिवम गुप्ता उर्फ पुष्पा, पुत्र शिवचरण गुप्ता, निवासी ग्राम कोहरौल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 19 वर्ष को के.एन.वाई. शिव मंदिर के पास, डफाली बस्ती, जामशीला, थाना क्षेत्र शक्तिनगर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 किलोग्राम 571 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ । गिरफ्तारी के उपरांत नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी दिनांक एवं समय : 08.08.2026, समय 14:20 बजे
गिरफ्तारी का स्थान : के.एन.वाई. शिव मंदिर के पास, डफाली बस्ती, जामशीला, थाना क्षेत्र शक्तिनगर ।
बरामदगी विवरण : 01 किलोग्राम 571 ग्राम नाजायज गांजा ।
गिरफ्तार अभियुक्त : शिवम गुप्ता उर्फ पुष्पा, पुत्र शिवचरण गुप्ता, निवासी ग्राम कोहरौल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 19 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :
1. श्री सत्येन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक, थाना शक्तिनगर ।
2. उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी बीना, थाना शक्तिनगर ।
3. उपनिरीक्षक राम बचन सिंह यादव, थाना शक्तिनगर ।
4. कांस्टेबल सत्यम सरोज, चौकी बीना, थाना शक्तिनगर ।



Subscribe to my channel