Madhya Pradesh News : थाना मोहगांव और चौकी लिंगापौंड़ी का एसपी ने किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो चीफ इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मंडला।पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी ने शुक्रवार को थाना मोहगांव एवं चौकी लिंगा पौड़ी का औचक निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीएनएस शाखा, रिकॉर्ड कक्ष, थाना परिसर, आवासीय परिसर तथा चौकी के अभिलेखों का निरीक्षण कर उनके संधारण एवं रखरखाव का जायजा लिया। उन्होंने लंबित अपराधों की विवेचना, वारंट एवं समंस की तामील, गुमशुदगी के मामलों तथा महिला एवं बाल अपराधों की समीक्षा करते हुए प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

श्री रघुवंशी ने आगंतुकों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने, शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही बीट व्यवस्था को मजबूत करने, रात्रि गश्त बढ़ाने और आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सामुदायिक पुलिसिंग को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। इस दौरान एसडीओपी निवास श्री पी.एस. वालरे, थाना प्रभारी मोहगांव निरीक्षक श्री वेदराम हानोते सहित थाना एवं चौकी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel