IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : खेत में मौत का करंट! झटका मशीन की तार बनी 4 साल की मासूम की काल, खेलते-खेलते गई जान

घरवासपुर में दर्दनाक हादसा: खेत की ओर पहुंची साजिया ने जैसे ही छुआ तार, जिंदगी की डोर टूट गई

रिपोर्टर गौरव सक्सेना जिला संवाददाता फर्रुखाबाद

सुलतानपुर। लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के घरवासपुर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। खेत में फसलों की सुरक्षा के लिए लगाई गई झटका मशीन की तार की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम साजिया की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि मासूम की मां रुबीना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, घरवासपुर निवासी किसान मुरारी पांडेय के खेत में घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर झटका मशीन लगाई गई थी। शनिवार को इमरान की चार वर्षीय बेटी साजिया घर के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह खेत की ओर पहुंच गई और झटका मशीन की तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई।

हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम छा गया। सूचना मिलने पर लम्भुआ कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया कि साजिया तीन बहनों में दूसरी थी। परिजनों के मुताबिक उसकी एक बड़ी बहन की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि परिवार में अब करीब डेढ़ वर्ष की एक छोटी बेटी ही बची है। मासूम की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस के अनुसार पंचनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button