Uttar Pradesh News : वाराणसी दूसरे सावन सोमवार को वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड पर चला सघन चेकिंग अभियान
वाराणसी कमिश्नरेट थाना लोहता प्रभारी दिगंबर उपाध्याय के नेतृत्व में चला सघन चेकिंग अभियान, कई वाहनों के चालान
ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी कमिश्नरेट थाना लोहता (वाराणसी)। अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। शनिवार को लोहता थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोहता-रोहनिया मोड़ के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा आवश्यक कागजात के वाहन चलाने वालों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच की। इसके साथ ही संदिग्ध वाहनों की डिग्गी तथा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली गई।
जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में नियमों के प्रति जागरूकता देखने को मिली। थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा वाहन के सभी जरूरी कागजात साथ रखें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।



Subscribe to my channel