IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : शांति भंग होने पर पुलिस ने दो लोगों का किया चालान

रिपोर्टर अंकित कुमार रामपुर, यू.पी.

मिलक। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मिलक पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मिलक के कुशल नेतृत्व में कोतवाली मिलक पुलिस द्वारा दिनांक 09 अगस्त 2026 को दो व्यक्तियों को आमादा फसाद होने की स्थिति में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (भा.ना.सु.सं.) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम न्यायालय, मिलक, रामपुर के समक्ष भेजा।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में रियासत पुत्र गुलाम हुसैन, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी रौरा कलां, कस्बा एवं थाना मिलक, जनपद रामपुर तथा सलमान पुत्र बाबू, निवासी ग्राम कूप, थाना मिलक, जनपद रामपुर शामिल हैं। पुलिस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विकास राजपूत, उपनिरीक्षक मानबहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल 531 सोम सिंह तथा हेड कांस्टेबल 895 जागेश शामिल रहे।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीराम सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button