IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : नहाने गए युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत, गांव में छाया मातम

रिपोर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेश

कसरावद। ग्राम टिकरियाव निवासी 24 वर्षीय युवक शिवम पिता डालूराम चौहान जाति बलाई की नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर छा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवम वेदा नदी पर नहाने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसरावद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलने पर कसरावद थाना पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक की असामयिक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। अंतिम संस्कार माकड़खेड़ा शांति नगर नर्मदा पुल पर किया गया और मुखाग्नि बड़े भाई दीपक चौहान दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button