IC News and Media House Private Limited


Bhopal

नगर के टेऊराम आश्रम के पास सीवेज का गंदा पानी पानी बहने से रहवासी परेशान

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संत हिरदाराम नगर स्थित बेटा गांव के पास टेऊराम आश्रम के नजदीक सीवेज का गंदा पानी राहुल नगर से आते हुए गंदा पानी बहने से वहां के रहवासियो का रहना मुश्किल हो रहा है। गन्दे पानी से फैली दुर्गंध के कारण बीमारियां होने का खतरा बढ़ गया है ।कई बार पार्षद को भी इस परेशानी से अवगत कराया गया लेकिन पार्षद द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है। इधर एक स्कूल भी होने के कारण कई बच्चों को आने-जाने में दिक्कत भी हो रही है रहवासियों द्वारा महापौर से निवेदन किया गया है कि वह शीघ्र अधिकारियों को समस्या दिखाकर इस परेशानी को दूर करें किसी को अनहोनी के होने का इंतजार ना करें रहवासी दौलत सिंह मेवाडा ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कई बार हमने नगर निगम को पत्र अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया है लेकिन अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button