IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को भरथना में भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई।

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

भरथना।यात्रा का शुभारंभ पाली बम्बा से हुआ, जो नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई मुख्य चौराहे पर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिलाएं एवं श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान संत गुरु रविदास जी के समानता, सामाजिक समरसता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, ओम श्री पागल बाबा गंगा सागर धाम के मुख्य न्यासी श्याम सुंदर चौरसिया, पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवान पोरवाल, मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप बंटू, प्रेम दास कठेरिया, जयदीप त्रिपाठी, प्रदीप सविता, इमरान खान, नेक्से पोरवाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button