IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीधरपुर में बदले सियासी समीकरण के संकेत, मेयर संजीव सिंह के मंच पर मुखिया निरंजन गोप के साथ जुटे दर्जनों युवा

👉 सम्मान समारोह बना राजनीतिक चर्चा का केंद्र, मेयर के साथ आए मुखिया निरंजन गोप

कतरास: जमुआटांड़ पंचायत के श्रीधरपुर में गुरुवार को आयोजित सम्मान सह आशीर्वाद समारोह स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया। कार्यक्रम में धनबाद के मेयर संजीव सिंह की मौजूदगी में मुखिया निरंजन गोप के नेतृत्व में दर्जनों युवकों ने उनका समर्थन करने और साथ चलने का संकल्प लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए मेयर संजीव सिंह ने कहा कि यह किसी प्रकार का शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि सम्मान और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि कतरास में ऐसे अच्छे चिकित्सक हैं, जो बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर भी ठीक कर देंगे।

कार्यक्रम के दौरान आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, किन्नर समाज की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता किन्नर, जिला परिषद सदस्य रेखा महतो, पार्षद निरुपमा देवी, राजेश्वर सिंह यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

राजनीतिक दृष्टि से भी इस कार्यक्रम को अहम माना जा रहा है। मुखिया निरंजन गोप को अब तक धनबाद सांसद और बाघमारा विधायक के करीबी नेताओं में गिना जाता रहा है। ऐसे में उनका मेयर संजीव सिंह के मंच पर सक्रिय रूप से नजर आना और समर्थकों के साथ जुड़ना स्थानीय राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है। हालांकि, इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक राजनीतिक घोषणा नहीं की गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button