IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : लाखन आर्मी ने श्रावस्ती जिला अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर राजकिशोर मौर्य बहराइच उत्तर प्रदेश

लाखन आर्मी के देवीपाटन मंडल अध्यक्ष मनोज पासी के नेतृत्व मे ग्राम घोलिया / पटखौली तहसील भिनगा के भूमिहीन गरीब परिवारों को बेदखल से पहले पुनर्वास करने के लिए जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौपा! ग्राम पटखौली में गाटा संख्या 693 पर दयाराम पासी, रामसमुझ पासी सहित 18-20 लोगो का परिवार इसी भूमि पर अपना कच्चा पक्का घर बनाकर 50वर्षो से रह रहा है! ग्राम पटखौली गाटा संख्या 693 पर बसे दयाराम, रामसमुझ आदि परिवार विगत 50वर्षों से निवास कर रहे हैं। ये सभी परिवार इसी भूमि पर अपने कच्चे-पक्के आवास बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं। इन परिवारों के पास सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में कोई अन्य कृषि भूमि अथवा आवासीय मकान नहीं है, ये पूर्णतः भूमिहीन हैं। घोलिया जलाशय के निर्माण हेतु इनकी पुश्तैनी भूमि सिंचाई विभाग द्वारा अधिग्रहीत की गई थी, उस पर शासन-प्रशासन द्वारा इन्हें दूसरी जगह बसाने का आश्वासन दिया गया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ है।

वर्तमान में वाद संख्या 2264/2022 व 2265/2022 में धारा 67 उ.प्र. राजस्व संहिता के अन्तर्गत बेदखली आदेश दिनांक 18.10.2024 पारित किया गया है। यदि इस आदेश का क्रियान्वयन होता है तो उक्त गरीब परिवार पूर्णतः बेघर हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इन परिवारों ने अत्यंत कठिन परिश्रम से प्रधानमंत्री / मुख्यमंत्री आवास योजना के सहयोग से ही अपना घर पक्का किया है। ये परिवार जंगली जानवरों तथा भूमाफियाओं के निरन्तर खतरे के बीच अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं, फिर भी अपनी मेहनत-मजदूरी से अपने बच्चों का भरण-पोषण कर रहे हैं।

लाखन आर्मी ने जिलाधिकारी श्रावस्ती के माध्यम से सरकार से मांग करती है कि इन्हें बेदखल करने से पूर्व आबादी भूमि अथवा किसी अन्य उपलब्ध सरकारी भूमि पर विधिवत पट्टा प्रदान कर व्यवस्थित / पुनर्वासित किया जाए जब तक पुनर्वास की समुचित व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक बेदखली की कार्यवाही को स्थगित रखा जाये इन भूमिहीन परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना / प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत नियमित करते हुए स्थायी आवास की सुविधा प्रदान किया जाए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button