IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : मुजफ्फरनगर पुलिस अलर्ट, SSP ने कांवड़ मार्ग पर पैदल भ्रमण कर दिए आवश्यक निर्देश ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर ने शिव चौक से मीनाक्षी चौक तक कांवड़ मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

एसएसपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए जनपद पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या आपात स्थिति की सूचना मिलते ही तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button