Uttar Pradesh News : लगातार बारिश से ढहा मकान, मलबे में दबे महिला व बच्चे; राहत कार्य में जुटी पुलिस, एक बच्ची की मौत ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: थाना फुगाना क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर सीकरी में लगातार हो रही बारिश के कारण एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय मलबे में एक महिला और तीन बच्चे दब गए। सूचना मिलते ही थाना फुगाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

उपचार के दौरान एक बच्ची की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि अन्य घायल महिला एवं बच्चे अस्पताल में उपचाराधीन हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार व स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार, राहत एवं हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य त्वरित रूप से संचालित किया गया तथा प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।



Subscribe to my channel