Uttar Pradesh News : ट्यूबवेल मोटर चोरी का पर्दाफाश, 8 घंटे के भीतर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को पकड़ा ।
रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्यूबवेल से मोटर चोरी की घटना का मात्र 08 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार, ट्यूबवेल से मोटर चोरी किए जाने की सूचना मिलते ही थाना मंसूरपुर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना एवं सघन तलाशी अभियान के आधार पर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई मोटर का खोल, मोटर का टूटा हुआ सामान, तांबे का तार, चोरी में प्रयुक्त उपकरण, एक मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास एवं अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है। थाना मंसूरपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।



Subscribe to my channel