IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान में समाधान शिविर के पूर्व जि.पं. सीईओ ने राजनगर में की बैठक

अधिकारियों को प्रत्येक शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण कर शिकायतों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

प्रथम शुक्रवार 7 अगस्त को नगर परिषद् राजनगर में आयोजित होगा शिविर सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई व लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों के शतप्रतिशत निराकरण के निर्देश
शासन के निर्देशानुसार जिले में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 का शुभारंभ 7 अगस्त 2026 से किया जाएगा। यह अभियान 8 जनवरी 2027 तक संचालित रहेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। अभियान के तहत प्रथम शिविर 7 अगस्त 2026 को नगर परिषद राजनगर भवन (ऑडिटोरियम) में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राजनगर की सभी ग्राम पंचायतों एवं निकायों (बमीठा क्लस्टर की पंचायतों को छोड़कर) के हितग्राही शामिल होंगे।

अभियान शुभारंभ के पूर्व बुधवार को जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने राजनगर पहुंचकर शिविर की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान एडीएम विनय द्विवेदी, एसडीएम आयुष जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई की लंबित शिकायतों और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित आवेदनों की नगर परिषद् सभाकक्ष में समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित आवेदनों के तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही अभियान से संबंधित सभी गतिविधियों का संधारण निर्धारित चेकलिस्ट रजिस्टर में किया जाए। अभियान के अंतर्गत जिले में चरणबद्ध तरीके से समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर निराकरण करेंगे तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर के लिए नोडल एवं सहायक नोडल नियुक्त

प्रत्येक शिविर के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है। साथ ही अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे तथा विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई की लंबित शिकायतों और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करेंगे। जिन प्रकरणों का समाधान शिविर से पूर्व संभव होगा, उनका निराकरण पूर्व में ही किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन का लक्ष्य प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button