ब्रेकिंग न्यूज़

मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर ‘संगीतमय शाम’ का भव्य आयोजन, सुरों ने बांधा समां

पालनपुर। शहर में संगीत प्रेमियों के लिए आयोजित “संगीतमय शाम” कार्यक्रम ने अपनी भव्यता और शानदार प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। महान गायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस विशेष संगीतमय कार्यक्रम में म्यूजिक डायरेक्टर श्याम पुरबिया ने रफी साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही लता मंगेशकर, किशोर कुमार, आशा भोसले, मुकेश और बप्पी लहरी जैसे दिग्गज कलाकारों को भी सुरों के माध्यम से याद किया गया। पालनपुर संगीत परिवार के मार्गदर्शन में तथा आयोजक श्याम पुरबिया (Rock Beats) के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम ऑडिटोरियम कानुभाई मेहता हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। आमंत्रित मेहमानों में विधायक श्री अनिकेत ठाकर ,श्री शिवरामभाई पटेल, पालिका प्रमुख श्रीमती सुनीताबहन पटेल , श्री दशरथसिंह सोलंकी, श्री प्रशांत गोहिल, श्री नागजीभाई देसाई, श्री चिमनलाल सोलंकी, डॉ. सुरेंद्र गुप्ता, श्री दिनेश पंचाल और श्री धवलभाई सोलंकी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रसिद्ध गायकों—गुलाब राठौड़, योगेश पुरबिया, नरेंद्रभाई ठक्कर, देवजी ठाकोर, हैरी खरैरा, जिगर सोलंकी, मयूरी सोनी, नीता नायक, जया सोलंकी, अनिल मकवाणा, विजय प्रजापति, अब्बास बलोच और स्वयं श्याम पुरबिया—ने अपनी मधुर आवाज़ से माहौल को सुरमय बना दिया। हर प्रस्तुति पर श्रोताओं की तालियों की गूंज से पूरा सभागार गूंज उठा। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगत कलाकारों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कीबोर्ड पर विकास और अजय राठौड़, ढोलक/कोंगो पर सतीश सोलंकी, तबले पर महेश सोलंकी, ढोलक पर क्रिश सोलंकी, ड्रम्स पर महेंद्र सोलंकी, ऑक्टोपैड पर देवेंद्र और कपिल कुमार, गिटार पर विल्सन राठौड़ तथा सैक्सोफोन पर जाकिरभाई ने बेहतरीन संगत दी। इस आयोजन को सफल बनाने में स्पॉन्सर्स—रास मंडलम् , शिवम सेल्स कॉर्पोरेशन (महिंद्रा), विपुल क्रिएटिव हब, ए. कुमार म्यूजिकल ग्रुप, सुनीलभाई मेहता, ओम राठौड़ टेलर, रुचि हॉस्पिटल, निर्दोष गुप्ता (निर्वाण) और वसंत आर्ट स्टूडियो—का विशेष सहयोग रहा। वहीं को-स्पॉन्सर्स में सी.एम. ज्वेलर्स, मीरा आइसक्रीम, अवसर म्यूजिकल ग्रुप, धरम बीट्स, शक्ति ट्रेडिंग (परेश पटेल) और अन्नपूर्णा ज्वेलर्स (पार्थ जोषी) का योगदान सराहनीय रहा।

साउंड व्यवस्था सियाराम साउंड, डीसा द्वारा संभाली गई, जबकि फोटो और वीडियो कवरेज वसंत आर्ट स्टूडियो द्वारा किया गया। तकनीकी और प्रोडक्शन टीम के उत्कृष्ट समन्वय से कार्यक्रम बेहद व्यवस्थित और सफल रहा। आयोजन की सफलता में ईश्वरभाई सोलंकी, अशोकभाई प्रजापति, सुरेश सोलंकी और अनिल पुरबिया, पुरुषोत्तम राठौड़, सनी प्रजापति,का विशेष योगदान रहा, वहीं सोहा फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा। विशेष धन्यवाद विपुल भट्ट, हितेश डिजाइनर, जिगर रावल और दीपू ओर्केस्ट्रा को दिया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी कलाकारों, सहयोगियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। “संगीतमय शाम” न केवल एक मनोरंजक कार्यक्रम रहा, बल्कि यह पालनपुर के सांस्कृतिक जीवन में एक यादगार और महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में दर्ज हो गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button