Madya Pradesh News : स्थायी अकाउंटेंट की मांग तेज, नगर परिषद उपाध्यक्ष महोदय सहित वरिष्ठ नागरिकों ने सौंपा आवेदन
ब्यूरो चीफ रवि कुमार देवास, M.P.
टोंक खुर्द | प्रतिनिधि नगर परिषद टोंक खुर्द में लंबे समय से स्थायी अकाउंटेंट की नियुक्ति नहीं होने का मामला अब जोर पकड़ने लगा है। मंगलवार को नगर के उपाध्यक्ष महोदय एवं पार्षद , नगर के वरिष्ठ नागरिकों एवं एल्डरमैन ने संबंधित टोंक खुर्द की जनसुनवाई में एसडीएम रितु चौरसिया की जनसुनवाई मे ज्ञापन शो सौंपकर शीघ्र स्थायी अकाउंटेंट की नियुक्ति की मांग की। आवेदन में कहा गया कि नगर परिषद में लंबे समय से अस्थायी कर्मचारी के माध्यम से लेखा संबंधी कार्य कराए जा रहे हैं, जबकि नगर परिषद जैसे महत्वपूर्ण निकाय में स्थायी अकाउंटेंट होना आवश्यक है। स्थायी अकाउंटेंट नहीं होने से वित्तीय कार्यों, लेखा संधारण, भुगतान प्रक्रिया तथा विकास कार्यों के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

आवेदनकर्ताओं का कहना है कि शासन के नियमों के अनुरूप नियमित एवं योग्य अकाउंटेंट की नियुक्ति होने से परिषद के कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने शासन और संबंधित अधिकारियों से जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द स्थायी नियुक्ति करने की मांग की। इस दौरान नगर के उपाध्यक्ष आरिफ पटेल एवं पार्षद सुनील मालवीय पार्षद प्रतिनिधि अनवर पटेल पार्षद प्रतिनिधि जीवन प्रजापति पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र गहलोत जाकिर सिद्दीकी एल्डरमैन सुरेश अधिकारी राजेश शर्मा पूर्व पार्षद लाल सिंह पवार आदि नगर के वरिष्ठ नेताओं ने आज जनसुनवाई में आवेदन दिया एवं शासन से मांग की के जल्द से जल्द लेखपाल शाखा में नियुक्ति करें जिससे नगर पंचायत में आ रही समस्या का तत्काल निराकरण हो

Subscribe to my channel