Bhopal

समाज हित में कार्यों के लिए कमलेश देवानी को मिला सर्टिफिकेट ऑफ सपोर्ट

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संत नगर – बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी को वर्थी वेलनेस फाउण्डेशन की तरफ से ज्यूडिशियल इंडपेंडेंस एण्ड रुल ऑफ लॉ का सर्टिफिकेट ऑफ सपोर्ट मिला है। जिसमें देवानी द्वारा किये गये समाज हित में कार्यों की प्रशंसा की गयी। हेड ऑफ चेयरमेन श्रीमती मानसी एवं श्रीमती सोम्या ने बताया कि न्यायिक स्वतंत्रता और कानून का शासन, भारत के लोकतंत्र के साथ खड़ा होना न्याय और लोकतंत्र की रक्षा में देवानी की अहम भूमिका रही। जिसके लिए देवानी के कार्यो की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। बधाई देने वालो में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष माधू चांदवानी, बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, अर्चक पुरोहित पण्डित राज कुमार गर्ग, समाजसेवी महेश खटवानी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, जीतू शिवनानी, महासचिव गुरदास रामचंदानी, सचिव रमेश कुमार तोलानी, राज कुमार धानुक, वी.के.नाथानी, बी.के.सेन, हनी देवानी, शमी गंगवानी, राजेश केवलानी, खेमचंद निहचलानी, जगदीश कुमार आदि शामिल है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button