Uttar Pradesh News : नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही हेतु यातायात पुलिस फतेहपुर द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
फतेहपुर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन एवं यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही हेतु यातायात पुलिस फतेहपुर द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत प्रवर्तन इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग की गई।

अभियान के दौरान ओवर स्पीड से वाहन चलाने वाले 56 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्यवाही की गई। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों का ब्रीथ एनालाइजर मशीन से टेस्ट कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई। यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करने तथा “शराब पीकर वाहन न चलाएं” के संबंध में जागरूक किया गया। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर चलाया जाएगा।

Subscribe to my channel