ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित तांबेश्वर मंदिर का निरीक्षण किया गया।
रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु किए गए प्रबंधों का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, सतर्क ड्यूटी एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने निर्देशित किया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।


Subscribe to my channel