Noida News : नोएडा: सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास दो युवकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा
नोएडा (उत्तर प्रदेश)। नोएडा के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास मुख्य सड़क पर दो युवकों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों युवक सड़क पर एक-दूसरे के साथ हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोग बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराने का प्रयास करते नजर आए।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों युवकों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर भी तथ्यों की पुष्टि कर रही है और संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Subscribe to my channel