ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : पुलिस बनी मानवता की मिसाल, प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती कांवड़िया को पहुंचाया अस्पताल

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा में मुजफ्फरनगर पुलिस बनी मानवता की मिसाल, प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती कांवड़िया को पहुंचाया अस्पताल, जुड़वा बच्चों का हुआ सुरक्षित जन्म । मुजफ्फरनगर, 3 अगस्त: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए एक गर्भवती कांवड़िया की समय रहते मदद कर उसकी और उसके नवजात शिशुओं की जान सुरक्षित की। जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी एक गर्भवती महिला कांवड़ यात्रा के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा से परेशान हो गई। सूचना मिलते ही मुजफ्फरनगर पुलिस ने बिना समय गंवाए महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने जुड़वा शिशुओं को सकुशल जन्म दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने प्रसूता और दोनों नवजात शिशुओं का कुशलक्षेम जाना, परिवार को शुभकामनाएं दीं तथा उपहार भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मानवीय पहल की कांवड़ियों और आमजन ने सराहना की। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ जरूरतमंद श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस लगातार तत्पर दिखाई दे रही है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने भी मीडिया से बातचीत करते हुए पूरी घटना की जानकारी दी और पुलिस की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं हरसंभव सहायता को बताया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button