Uttar Pradesh News : फतेहपुर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना औंग पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिका को सकुशल परिजनों से मिलाया गया।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कल दिनांक 02.08.2026 को थाना औंग की मिशन शक्ति टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी। भ्रमण के दौरान टीम को एक बालिका संदिग्ध अवस्था में अकेली मिली। पूछताछ करने पर बालिका ने अपना नाम नंदिनी पुत्री श्री जितेंद्र बेनवंशी, निवासी 305, कांशीराम कॉलोनी, थाना पनकी, जनपद कानपुर नगर, उम्र लगभग 12 वर्ष बताया। बालिका ने बताया कि आज प्रातः लगभग 10:00 बजे माता द्वारा डांट-फटकार लगाए जाने से नाराज होकर वह घर से निकल आई थी। मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिका को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर थाना औंग लाया गया। तत्पश्चात थाना औंग पुलिस द्वारा बालिका के पिता श्री जितेंद्र बेनवंशी पुत्र श्री रंजीत बेनवंशी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उन्हें तत्काल सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होने पर बालिका के पिता थाना औंग पहुंचे। उनकी पहचान सुनिश्चित करने के उपरांत बालिका को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा थाना औंग पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम के त्वरित एवं सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
Subscribe to my channel