Uttar Pradesh News : पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनपद महराजगंज । थाना: ठूठीबारी, जनपद महराजगंज
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
थाना ठूठीबारी पुलिस व SSB की संयुक्त टीम द्वारा भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल श्री रविन्द्र कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना ठूठीबारी पुलिस व SSB की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ठूठीबारी-नौतनवा रोड से दिनांक 30.07.2026 की रात्रि में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाएं, 01 अदद मोबाइल फोन तथा 01 अदद मोपेड बरामद हुई। इस संबंध में थाना ठूठीबारी पर मु0अ0सं0 108/2026, धारा 8, 22(C), 23(C), 29 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
• नाम व पता: गोलू चौहान पुत्र राजवंशी चौहान, निवासी ग्राम रमगढ़वा टोला नवडिहवां, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज।
• उम्र: 24 वर्ष
• शैक्षणिक योग्यता: अनपढ़
बरामदगी का विवरण:
• 52 Ampule IPPL Buprenorphine Injection
• 51 Ampule Promethazine Hydrochloride Injection
• 49 Ampule Diazepam Injection
• SPM-PRX+ Wockhardt कैप्सूल (कुल वजन 257 ग्राम)
• 01 अदद मोबाइल फोन
• 01 अदद मोपेड (Hero Puch, रजि0 नंबर UP53W6963)
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
1. मु0अ0सं0 361/2023 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज
2. मु0अ0सं0 108/2026 धारा 8, 22(C), 23(C), 29 NDPS ACT, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज
गिरफ्तार करने वाली पुलिस एवं SSB टीम:
1. उ0नि0 दिनेश सिंह यादव (थाना ठूठीबारी)
2. का0 दिलीप यादव (थाना ठूठीबारी)
3. का0 दीपक कुमार (थाना ठूठीबारी)
4. का0 प्रमोद यादव (थाना ठूठीबारी)
5. का0 दुर्गा प्रसाद चौरसिया (थाना ठूठीबारी)
6. का0 विकास यादव (थाना ठूठीबारी)
7. ASI/GD पृथ्वी सिंह (G कम्पनी 22वीं वाहिनी एसएसबी कैम्प ठूठीबारी)
8. CT/GD दिनेश कुमार यादव (G कम्पनी 22वीं वाहिनी एसएसबी कैम्प ठूठीबारी)
9. CT/GD बी0पी0 सिंह (G कम्पनी 22वीं वाहिनी एसएसबी कैम्प ठूठीबारी)
Subscribe to my channel