Uttar Pradesh News : थाना चौक साइबर सेल द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में वापस कराए गए ₹2,960/-, पूर्व में भी कराए जा चुके हैं ₹19,049/- वापस
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन मे थाना चौक साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित को उसकी धनराशि वापस कराई गई। शिकायतकर्ता श्री कमलेश कुमार पटेल पुत्र रविन्द्र पटेल (निवासी: पिपरा सोनाडी, थाना चौक, जनपद महराजगंज) के साथ दिनांक 14.03.2026 को साइबर धोखाधड़ी (ऑनलाइन ठगी) की घटना घटित हुई थी। पीड़ित द्वारा तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना चौक साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया। सतत प्रयासों के फलस्वरूप आज दिनांक 01.08.2026 को शिकायतकर्ता के खाते में ₹2,960.00 सफलतापूर्वक वापस कराए गए। उल्लेखनीय है कि इसी प्रकरण में थाना चौक पुलिस एवं साइबर सेल की टीम द्वारा पूर्व में भी ₹19,049.00 पीड़ित के खाते में वापस कराए जा चुके हैं। बरामद की गई धनराशि: ₹2,960.00 (पूर्व में वापस कराई गई राशि: ₹19,049.00)

साइबर पुलिस पुलिस टीम:
1. उ0नि0 अंकित कुमार राय – थाना चौक, जनपद महराजगंज।
2. कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रिया सिंह – थाना चौक, जनपद महराजगंज।
3. का0 विशाल प्रजापति – थाना चौक, जनपद महराजगंज।
यदि आप किसी भी प्रकार के साइबर अपराध/ऑनलाइन ठगी के शिकार होते हैं, तो बिना समय गंवाए तत्काल 1930 पर कॉल करें, अथवा www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत पंजीकृत कराएं या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।
Subscribe to my channel