ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : लोक सेवा गुरूकुल में 100 से अधिक छात्र प्रतिदिन ले रहे निःशुल्क कोचिंग

सेंट्रल लाइब्रेरी से जल्द ही राष्ट्र स्तरीय कोचिंग जुड़ेगी, जिले के छात्रों को मिलेगा लाभ

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

नीति आयोग अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी छतरपुर में स्थापित ग्रंथालय (सेंट्रल लाइब्रेरी) में जिला प्रशासन की पहल पर लोकसेवा गुरुकुल प्रतिदिन नि:शुल्क छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग प्रदान कर रहा है। अभी यहां प्रतिदिन 100 से अधिक छात्र छात्राएं लाभान्वित हो रहीं है। लाइब्रेरी में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। शुक्रवार को जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने कोचिंग में बच्चों को भारत एवं मध्यप्रदेश की जनजातियों के बारे में पढ़ाया। उन्होंने बताया कि जल्द ही लाइब्रेरी से विश्वस्तरीय कोचिंग संस्थान जुड़ेंगे। जिससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अमूल्य लाभ मिलेगा।

जिला पंचायत सीईओ ने विद्यार्थियों को अध्ययन की प्रभावी रणनीति बताते हुए कहा कि किसी भी विषय को पढ़ने से पहले उसके सभी संभावित आयामों की रूपरेखा तैयार करें। इसके बाद क्रमबद्ध तरीके से उत्तर लेखन का अभ्यास करें। उन्होंने बताया कि विषय को उदाहरणों और व्यावहारिक दृष्टिकोण से जोड़कर पढ़ने पर वह लंबे समय तक स्मरण रहता है। इस दौरान उन्होंने जनजाति विषय को पढ़ने की विधि समझाई तथा विद्यार्थियों को अभ्यास हेतु गृहकार्य भी दिया।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा संचालित लोक सेवा गुरुकुल कोचिंग संस्थान में UPSC, MPPSC, SSC एवं ESB जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कक्षाएँ 9 जुलाई 2026 से संचालित की जा रही हैं। कक्षाएँ प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को सायं 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित होती हैं। संस्थान में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी एवं विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं, जिनमें डॉ. पी.पी. शुक्ला (भूगोल)असिस्टेंट प्रोफेसर , विजय डेहरिया (संविधान)डिप्टी कलेक्टर , आयुष जैन (बायोलॉजी)डिप्टी कलेक्टर , आयशा अंसारी (कंप्यूटर)डिप्टी कलेक्टर , पीयूष दीक्षित (इतिहास)तहसीलदार , पुरुषोत्तम विश्वकर्मा (गणित) तथा नरेन्द्र पाण्डेय (अंग्रेज़ी) शामिल हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button