ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद ने देवालगांव और बामनाला का किया निरीक्षण

रिपोर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेश

खरगोन 30 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद ने गुरुवार को देवालगांव आंगनवाड़ी और बामनाला क्षेत्र का निरीक्षण किया। सबसे पहले देवालगांव आंगनवाड़ी पहुंचकर वीडियो कैमरा (सीसीटीवी), साफ-सफाई एवं किचन गार्डन बनवाने के निर्देश दिए। व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद शासकीय सांदीपनि विद्यालय बामनाला पहुंचे।ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया एवं कक्षा 9वी से 12वीं के विद्यार्थियों से कक्षाओं में जाकर चर्चा की। शिक्षा जरूरी है, अच्छी पढ़ाई करें और आगे बढ़ें, यह बात विद्यार्थियों से कही। प्राचार्य श्री नवीन कुशवाह से भी विद्यालय की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बालक और बालिका छात्रावास भी देखा। छात्र-छात्राओं से सुविधाओं की जानकारी ली।

इस दौरान पल्लवी राठौड़ को भोज विश्वविद्यालय से प्राइवेट D.El.Ed. करने के लिए अनुभव प्रमाण पत्र चाहिए था। पल्लवी राठौर द्वारा सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल शकरखेड़ी में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी थी। कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद के निर्देश पर प्रमाण पत्र पर संकुल प्राचार्य द्वारा हस्ताक्षर कर प्रमाण पत्र दिया गया। इसके बाद बामनाला की शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। राशन वितरण व्यवस्था देखी और हितग्राहियों से जानकारी ली। अन्य योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों की भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री लोकेश छापरे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button