ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट थाना जंसा निवेश के नाम पर बड़ा खेल ! 39 लाख की कथित ठगी, पुलिस आयुक्त से कार्रवाई की मांग
ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी कमिश्नरेट जंसा थाना क्षेत्र में एलआईसी में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि अधिक मुनाफा का लालच देकर उनसे 39 लाख 7 हजार 400 रुपये जमा कराए गए, लेकिन न तो पैसा वापस मिला और न ही निवेश का कोई वैध रिकॉर्ड । मामले मे पीड़ितो ने पुलिस आयुक्त वाराणसी को शिकायती पत्र सौंपकर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायती पत्र के अनुसार, जंसा और रोहनिया थाना क्षेत्र के कई लोगों को एलआईसी में निवेश कराने और बेहतर रिटर्न दिलाने का भरोसा देकर रुपये जमा कराए गए। आरोप है कि निवेश के बदले जो रसीदें दी गईं, उन्हें एलआईसी की बताकर सौंपा गया, जबकि बाद में एलआईसी कार्यालय मे जानकारी करने पर कथित रूप से पता चला कि वे रसीदें एलआईसी की नही थीं।


Subscribe to my channel