Madya Pradesh News : गुरु पूर्णिमा पर समाधि स्थल पर आनंद आरती, भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन

ब्यूरो चीफ रवि कुमार देवास, M.P.
देवास। संत शिरोमणि भीखाजी महाराज जनकल्याण सेवा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समाधि स्थल पर आनंद आरती, भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान बाल ब्रह्मचारी परम संत मनोहर दास साहेब के सान्निध्य में विधिवत आनंद आरती संपन्न हुई। इसके पश्चात कबीर भजन गायकों ने संत कबीर के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

समिति अध्यक्ष राजाराम परमार ने उपस्थित संतों एवं अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के कोषाध्यक्ष जयराम सिंह मालवी, संयोजक विक्रम सिंह बामनिया तथा सचिव जगदीश चंद्र लाठिया समंदर सिंह मालवीय के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों राकेश सोलंकी, जगदीश लाठिया, महेश परमार, डॉ. हरीश सोलंकी, देवकरण चौहान, अशोक चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
स्वागत करने वालों में रमेश परमार, लालजीराम अमजेरिया, परमानंद मालवीय, अशोक मेहमानखेड़ा, मुकेश सोलंकी, पूर्व जनपद अध्यक्ष पर्वत सिंह मालवीय, ईश्वर सिंह मालवीय सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित विशाल भंडारे में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया।


Subscribe to my channel