ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : रायपुर पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति।

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

रायपुर, जांजगीर चांपा प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (छत्तीसगढ़ इकाई) की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को राजधानी रायपुर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, सुरक्षा और सम्मान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेशभर से पहुंचे पत्रकारों और पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में संगठन के संस्थापक मनोज पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता तथा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सोनू रेलवानी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, भिलाई, कोरबा, सूरजपुर, रामानुजगंज सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए।
बैठक में प्रदेश प्रधान महासचिव एच.के. गौतम, राहुल कुमार मिश्रा, संतोष कुमार विश्वकर्मा, आनंद गुप्ता, लोकेश साहू (हिरवानी), मालती देवी कुर्रे, सुभाष भास्कर, अनीता पटेल, ललिता देवांगन, तिलक राम जोशी, अंजली तिर्की, संगीता बर्मन, जितेन्द्र बिन्द, प्रदीप सारथी, परितोष शर्मा, संदीप शर्मा, महेश प्रजापति, शशिकांत उरांव, शिवशंकर सिंह, खगवान चक्रधारी, वचन माणिकपुरी, विनोद हालदार एवं फाबियानुस तिर्की सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। निर्णय लिया गया कि प्रदेश में किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय, उत्पीड़न, अभद्र व्यवहार अथवा झूठे मामलों में फंसाने जैसी घटनाओं को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि किसी पत्रकार के साथ अन्याय होता है तो प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन उसके समर्थन में मजबूती से खड़ा रहेगा तथा लोकतांत्रिक तरीके से प्रभावी विरोध दर्ज कराएगा।

संगठन विस्तार को लेकर भी व्यापक रणनीति बनाई गई। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन को सक्रिय करने, नए सदस्यों को जोड़ने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए मजबूत नेटवर्क तैयार करने पर सहमति बनी। वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना नहीं, बल्कि पत्रकारिता की गरिमा, निष्पक्षता और स्वाभिमान को भी सशक्त करना है। बैठक का समापन पत्रकार एकता, संगठन की मजबूती तथा पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा की रक्षा के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। कई ऐसे गांव एरिया के पत्रकारों को मारने पीटने की धमकी दिया जाता है एवं किसी के साथ अनहोनी कृत्य हो चुका है उदाहरण स्वरूप राकेश कुमार साहू जो की अखंड चक्र एवं इंडियन क्राइम न्यूज़ ब्यूरो चीफ है जिसके ऊपर प्राण घातक हमला किया गया था पुलिस विभाग में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के पश्चात आरोपी को जमानती धारा लगाकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां पर उसको जमाना दे दिया गया जबकि पत्रकार सुरक्षा कानून में यह प्रावधान है की अपराध पंजीबद्ध कर गैर जमानती वारंट जारी किया जाता है और उसकी जमानत भी नहीं होती जमानत होती भी है तो बड़े एग्रीमेंट के आधार पर उसको छोड़ जाता है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button