Himachal Pradesh News : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धरोगड़ा में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न

ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश
शिमला ग्रामीण के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धरोगड़ा में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत आज उत्साहपूर्वक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

यह अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी तथा मातृभूमि एवं मातृशक्ति के प्रति सम्मान का भी प्रतीक है। सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण प्राप्त हो सके। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महेश भंडारी ने कहा कि आज लगाए गए पौधे प्रकृति और माँ के प्रति हमारी श्रद्धा के प्रतीक हैं। महेश भंडारी ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धरोगड़ा के कार्यवाहक पधानाचार्य धर्मप्रकाश वर्मा उनके सहयोगी अध्यापकों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों का भी इस पुनीत कार्य में भाग लेने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। ओम प्रकाश शर्मा ब्यूरो चीफ इंडियन क्राइमन्यूज़ शिमला।

Subscribe to my channel