ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
रिपोर्टर अंकित कुमार रामपुर, यू.पी.
मिलक, रामपुर। थाना मिलक पुलिस ने अभियान चलाकर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक मनीराम सिंह के नेतृत्व में थाना मिलक पुलिस ने वारंटी अभियुक्त लालता प्रसाद, निवासी मोहल्ला रौरा कला, कस्बा एवं थाना मिलक को गुरुवार को तीन बत्ती चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शौकेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Subscribe to my channel