Chhattisgarh News : अखबारों में सुर्खियां बनीं, लेकिन जिम्मेदार अफसर अब भी बेखबर
रिपोर्टर मनोज मानिकपुरी कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा (छत्तीसगढ़)। इमलीछापर चौक के समीप लक्ष्मण नाला पुल की जर्जर स्थिति कोई नई समस्या नहीं है। इस पुल की बदहाल हालत को लेकर पिछले काफी समय से स्थानीय लोग आवाज़ उठा रहे हैं। समाचार पत्रों और विभिन्न न्यूज़ चैनलों ने भी इस मुद्दे को कई बार प्रमुखता से प्रकाशित और प्रसारित किया है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही है।
मीडिया द्वारा लगातार खबरें प्रकाशित किए जाने और प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद पुल की मरम्मत या पुनर्निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण हजारों लोगों की जान रोज़ाना जोखिम में पड़ रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इस पुल की मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने प्रशासन से तत्काल पुल का तकनीकी निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Subscribe to my channel