ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : जनसुनवाई में त्वरित राहत, मृतक सुमित्रा कुशवाहा के उत्तराधिकारी को मिली अनुग्रह सहायता

एडीएम विनय द्विवेदी ने दुर्जन कुशवाहा को सौंपा स्वीकृति आदेश

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई जिला पंचायत के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर आयशा अंसारी एवं एसडीएम राजललन बागरी ने जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 195 आवेदनों पर सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान जनपद पंचायत छतरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कलानी निवासी मृतक सुमित्रा कुशवाहा के संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता के प्रकरण को पुत्र दुर्जन कुशवाहा द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में उनके उत्तराधिकारी दुर्जन कुशवाह के प्रकरण पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की गई।


अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी ने जनसुनवाई के दौरान दुर्जन कुशवाह को अनुग्रह सहायता राशि की स्वीकृति का आदेश सौंपा। इस प्रकार प्रकरण का त्वरित निराकरण करते हुए पात्र उत्तराधिकारी को योजना का लाभ उपलब्ध कराया गया।
प्रकरण के शीघ्र निराकरण और स्वीकृति आदेश प्राप्त होने पर हितग्राही के परिजन ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।साथ ही अपर कलेक्टर ने दिव्यांगों की समस्याओं की सुनवाई भी अलग से की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button