Uttar Pradesh News : हमीरपुर में नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
रिपोर्टर लोटन प्रसाद हमीरपुर उत्तर प्रदेश
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी के कथित अपहरण और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी अपनी मां के साथ शौच के लिए जा रही थी, तभी एक युवक ने कथित रूप से तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर लिया और अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता के परिजनों में आक्रोश का माहौल है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। मेडिकल परीक्षण, पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe to my channel