ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : थाना कोल्हुई पुलिस की तत्परता से गुमशुदा बालक सकुशल बरामद, परिजनों को किया गया सुपुर्द

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी हेतु निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोल्हुई पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा बालक रेहान रजा पुत्र निजाम अहमद, निवासी बदलबाग थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज, उम्र 12 वर्ष को दिनांक 28.07.2026 को समय 20:00 बजे ग्राम खड़खोरी थाना कोल्हुई क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया।

पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई एवं सत्यापन के उपरांत बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालक की सकुशल बरामदगी पर परिजनों द्वारा महराजगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 रविकांत सिंह, थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज।
2. हे0का0 अखिलेश कुमार सिंह, थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button