Uttar Pradesh News : हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बृजमनगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 06.07.2026 को पुरानी रंजिश को लेकर प्रतिवादी पक्ष द्वारा वादी पक्ष के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की गई थी। इस घटना में रमेश पुत्र पंचम एवं पंचम को गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों मौके पर ही बेहोश हो गए थे। इस संबंध में वादिनी चांदमती पत्नी पंचम निवासी ग्राम चैनपुर थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बृजमनगंज पर मु0अ0सं0 171/2026 धारा 110, 191(2), 352, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान मुकदमे में धारा 3(5) को 191(2) तथा धारा 110 को 109(1) बीएनएस में तरमीम किया गया। मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्तों की तलाश के क्रम में थाना बृजमनगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 28.07.2026 को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1.गोलू पुत्र परदेशी निवासी ग्राम चैनपुर, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज। उम्र लगभग 20 वर्ष
2.परदेशी पुत्र महावली निवासी ग्राम चैनपुर, थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज। उम्र लगभग 45 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 श्री निरंजन राय
2.उ0नि0 श्री गजेन्द्र प्रताप सिंह
3.का0 अरविन्द खरवार

Subscribe to my channel