Uttar Pradesh News : श्रावण मास मेले के दृष्टिगत यातायात पुलिस एवं थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा इटहिया शिव मंदिर का किया गया
स्थलीय निरीक्षण, बैरियर, पार्किंग एवं डायवर्जन व्यवस्था का किया गया चिन्हांकन

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज। आगामी श्रावण मास मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस महराजगंज एवं थाना ठूठीबारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा इटहिया शिव मंदिर, ठूठीबारी परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के मार्गों का गहन अवलोकन करते हुए बैरियर लगाए जाने के स्थान, वाहन पार्किंग स्थल तथा यातायात डायवर्जन मार्गों का चिन्हांकन किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, भीड़ प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस एवं राहत सेवाओं की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
महराजगंज पुलिस द्वारा अपील की गई है कि श्रावण मास मेले के दौरान श्रद्धालु निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

Subscribe to my channel