ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : नवागत कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद ने खरगोन के 49वें कलेक्टर के रूप में संभाला कार्यभार

रिपोर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेश

खरगोन 28 जुलाई 2026। जिले के नवागत कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद ने मंगलवार को खरगोन के 49वें कलेक्टर के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों से जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। श्री गुरु प्रसाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के मध्य प्रदेश कैडर के वर्ष 2017 बैच के अधिकारी हैं। खरगोन में पदस्थापना से पूर्व वे मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए सुशासन एवं जनहित से जुड़े कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

पदभार ग्रहण के अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया तथा जिले की प्रशासनिक एवं विकासात्मक गतिविधियों से संबंधित प्रारंभिक जानकारी साझा की। इस दौरान अधिकारियों ने जिले में संचालित प्रमुख योजनाओं एवं विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति से भी उन्हें अवगत कराया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button