ब्रेकिंग न्यूज़

पुरानी नियमावली बहाल करने की मांग को लेकर प्राविधिक कला के छात्र शिक्षा निदेशालय पहुंचे, माध्यमिक शिक्षा सचिव को सौंपा ज्ञापन

 

 

गोण्डा ,मनकापुर। टीजीटी प्राविधिक कला की पुरानी नियमावली बहाल किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों छात्र बुधवार को शिक्षा निदेशालय, लखनऊ पहुंचे। छात्रों ने माध्यमिक शिक्षा सचिव प्रशांत कुमार बघेल को ज्ञापन सौंपकर पुरानी नियमावली के आधार पर परीक्षा आयोजित करने अथवा एक अंतिम अवसर प्रदान करने की मांग की।

मनकापुर की छात्रा पूजा मनमोहिनी ने बताया कि आयोग द्वारा गत वर्ष टीजीटी कला की नई नियमावली लागू की गई है, जबकि प्रदेश के हजारों अभ्यर्थी कई वर्षों से पुरानी नियमावली के अनुसार तैयारी कर रहे हैं। अब परीक्षा आवेदन का समय आने पर नई नियमावली लागू किए जाने से हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

छात्रों का कहना है कि यदि नई नियमावली लागू करनी थी तो इसे वर्ष 2022 में लागू किया जाना चाहिए था, ताकि अभ्यर्थी उसी के अनुरूप अपनी तैयारी कर पाते। परीक्षा फॉर्म भरने के समय नियमों में बदलाव करना छात्रों के साथ अन्याय है। कई अभ्यर्थियों की आयु सीमा भी प्रभावित हो रही है, जिससे उनमें गहरी निराशा व्याप्त है।

छात्रों ने बताया कि वे अपनी मांग को लेकर प्रदेश के सांसदों, मंत्रियों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार ज्ञापन सौंप रहे हैं। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा सचिव से पुरानी नियमावली के आधार पर परीक्षा कराने अथवा कम से कम एक अंतिम अवसर देने की मांग की।

माध्यमिक शिक्षा सचिव प्रशांत कुमार बघेल ने छात्रों से धैर्य बनाए रखने की अपील की और उनकी मांग पर सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौंपने वालों में नेहा गुप्ता, साधना सिंह, आनंद मिश्रा, कुलदीप सिंह, शिवा प्रियदर्शनी, अमरदीप, राजदीप, दिव्या दिव्यदर्शनी, बृजेश तिवारी, अमित पांडे, आशुतोष त्रिपाठी, भानु शुक्ला, बृजेश पांडे, अनिल सिंह, कपिल उपाध्याय, अनीता, राहुल, अवनीश, अमित, गीतांजलि, आर्यन, शेखर सहित प्रदेशभर से आए सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button