Madhya Pradesh News : अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने हेतु बहुजन समाज पार्टी द्वारा जिला कलेक्टर एवं आबकारी विभाग को ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेश
खरगोन | बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में आज भीकनगांव एवं महेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपल्याखुर्द, तहसील महेश्वर, जिला खरगोन में अवैध शराब बिक्री की शिकायत को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। ग्राम पिपल्या की महिलाओं ने ज्ञापन में बताया कि राधु पिता छोगालाल, गोलु पिता बाबुलाल, राजेश पिता दवा द्वारा गांव में ठेकेदारों की मिलीभगत से डायरियां बनाकर अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। शराब आसानी से उपलब्ध होने के कारण क्षेत्र के पुरुष मजदूरी पर नहीं जा रहे हैं, घर का अनाज बेचकर शराब खरीद रहे हैं। जब महिलाओं द्वारा विरोध किया जाता है तो आरोपियों द्वारा गाली-गलौच, मारपीट और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं की जाती हैं। इससे गांव का माहौल पूरी तरह खराब हो गया है और आए दिन झगड़े हो रहे हैं।
महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र अवैध शराब बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई तो उन्हें कानून हाथ में लेने पर मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। बसपा ने मांग की है कि अवैध शराब बेचने वालों पर तुरंत कठोर कार्यवाही कर गांव में शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
इस अवसर पर उपस्थित:
1. पूर्व जिलाध्यक्ष माननीय नरेन्द्र कंचोले जी बसपा
2. खरगोन विधानसभा प्रभारी माननीय कैलाश बिलवे जी बसपा
माननीय नरेन्द्र कंचोले जी ने आबकारी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आवेद दारू बंद नहीं होती है तो आने वाले समय पर जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा

Subscribe to my channel