ब्रेकिंग न्यूज़
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए संस्कार पटनायक का चयन

बस्तर जिले के घाटलोहंगा स्थित स्टेडियम में संभाग स्तरीय क्रिकेट चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (माड़पाल) के कक्षा दसवीं के छात्र संस्कार पटनायक पिता श्रीधर पटनायक का चयन राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया गया है, यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, समर्पण और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिणाम है।

इस अवसर पर संस्था की प्राचार्या श्रीमती गीता मोहंती, व्याख्याता शिव सिंह चंदेल, अनुपम सरकार और व्यायाम शिक्षक हर्ष कुमार पाण्डेय ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिता जो कि बिलासपुर में होनी है उसमें शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दीक शुभकामनाएं दी है।

Subscribe to my channel