Uttar Pradesh News : मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पर कार्रवाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर। मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर पर की जा रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय से जुड़े हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य और उनके शिक्षा के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए सरकार को संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने मांग की कि शिक्षा संस्थानों और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए तथा छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न किया जाए।

सपा नेताओं ने कहा कि शिक्षा और युवाओं के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी हमेशा छात्रों के अधिकारों और उनके उज्ज्वल भविष्य की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।



Subscribe to my channel