Uttar Pradesh News : पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज: आज दिनांक 27.07.2026 को पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान आमजन की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई एवं महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि पीड़ितों एवं शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से थाना छोड़कर पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न पड़े। साथ ही सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि जिन शिकायतों का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण थाना स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए।


Subscribe to my channel