ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : वाराणसी में रैपिडो राइडरों ने कम किराया और अधिक कमीशन का किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी। शहर में रैपिडो बाइक सेवा से जुड़े राइडरों ने कंपनी की भुगतान नीति को लेकर नाराजगी जताई है। राइडरों का कहना है कि वर्तमान में प्रति राइड मिलने वाली राशि इतनी कम है कि पेट्रोल, वाहन के रखरखाव और अन्य खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है।
राइडरों का कहना है कि सरकार द्वारा समय-समय पर पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, जबकि कंपनी की ओर से मिलने वाला भुगतान उसी अनुपात में नहीं बढ़ाया गया। उनका आरोप है कि कंपनी द्वारा लिया जाने वाला कमीशन भी काफी अधिक है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है।


राइडरों की मांग है कि कंपनी प्रति राइड कम से कम ₹10 की बढ़ोतरी करे, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना रोजगार जारी रख सकें। उनका कहना है कि वाराणसी जाम वाला शहर है, जहां एक राइड पूरी करने में अधिक समय और ईंधन खर्च होता है। ऐसे में वर्तमान भुगतान व्यवस्था उनके लिए आर्थिक रूप से नुकसानदायक साबित हो रही है। राइडरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो वे सामूहिक रूप से रैपिडो के खिलाफ हड़ताल (स्ट्राइक) करने को मजबूर होंगे। फिलहाल इस मामले पर रैपिडो कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि कंपनी की प्रतिक्रिया प्राप्त होती है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button