Uttar Pradesh News : सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में शोक की लहर

रिपोर्टर चन्द्रिका प्रसाद उत्तर प्रदेश
अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा थाना क्षेत्र के औरातांड, कलिंगा निवासी दीपक कुमार यादव की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। उनके निधन की खबर से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक कुमार यादव कमर्शियल कॉरपोरेशन लिमिटेड में कार्यरत थे। परिजनों ने बताया कि 8 जुलाई की भोर लगभग 3 बजे वह ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर खड़े एक ब्रेकडाउन ट्रक/ट्रेलर से टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद उन्हें तत्काल डिबुलगंज स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर उन्हें वाराणसी के एपेक्स अस्पताल भेजा गया। परिजनों के अनुसार इलाज में कलिंगा कमर्शियल कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से किसी भी प्रकार की सहयोग प्राप्त नहीं हुआ, दीपक के परिजनों के द्वारा छह लाख रुपये से अधिक खर्च किए गए, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद 25 जुलाई को उन्होंने अंतिम सांस ली। पीडब्लूडी एवं प्रशासन के लापरवाही की कारण आज एक किसी के घर का एक और चिराग बुझ गया। दीपक कुमार यादव के असामयिक निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।


Subscribe to my channel