ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : पलसो में गूंजे जयकारे: माता सती मंदिर में नए बरामदे का लोकार्पण, रालोद जिलाध्यक्ष बोले- “जनसेवा ही धर्म”

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश

गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन तहसील के गांव पलसो स्थित ऐतिहासिक माता सती मंदिर परिसर में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पीतम सिंह का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नवनिर्मित बरामदे का उद्घाटन भी जिलाध्यक्ष पीतम सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिकड़ी भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे परिसर में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला।

पीतम सिंह ने कहा कि “पलसो मेरा गांव है। माता सती और शोभारी वंशजों के आशीर्वाद से ही मुझे जनसेवा का अवसर मिला है। मैं क्षेत्र के विकास के लिए सदैव समर्पित रहूंगा।” कार्यक्रम के आयोजक ओमप्रकाश पांडे ‘झोरिया वाले’ रहे। अध्यक्षता मुरारी लाल शर्मा ने और संचालन नंदकिशोर शर्मा ने किया। इस दौरान महादेव नेताजी, प्रधान उदयवीर, दुर्गा प्रसाद श्रीभाड़ा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में “जय माता सती” के जयकारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button