Rajasthan News : गणकेश्वर महादेव मंदिर में वार्षिकोत्सव एवं ध्वजारोहण महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड, राजस्थान
आबूरोड, न्यू टाउन स्थित गणकेश्वर महादेव मंदिर में देवशयनी (हरिशयनी) एकादशी के पावन अवसर पर शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं ध्वजारोहण महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। मंदिर समिति के व्यवस्थापक भूपेन्द्र सम्बरिया ने बताया कि प्रातः आयोजित कार्यक्रम में पंडित चम्पेश भाई द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री गणकेश्वर महादेव का विशेष पूजन-अर्चन, अभिषेक एवं ध्वजारोहण सम्पन्न कराया गया। ध्वजारोहण के साथ ही मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन-पूजन कर धर्मलाभ प्राप्त किया तथा पूरे उत्साह के साथ आयोजन में सहभागिता निभाई।
इस वर्ष ध्वजारोहण एवं वार्षिकोत्सव के लाभार्थी लच्छाराम चौधरी रहे। उनके सौजन्य से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, महिला-पुरुष श्रद्धालुओं एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर गणकेश्वर महादेव मंदिर व्यवस्था समिति एवं न्यू टाउन रेजिडेंशियल सोसायटी, गणका, आबूरोड ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने में उनके सहयोग की सराहना की।
इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष सुधीर शर्मा,सचिव विनोद बंसल,रामवीर शर्मा,भूपेन्द्र सम्बरिया,लच्छाराम चौधरी,सुरेश मेनन,दयाशंकर बैरवा,किशोर वैष्णव,मोहनलाल सैनी, शशि शर्मा,वेद प्रकाश शर्मा,तुषार अग्रवाल,महेश आंजना,डॉ. यश कल्याणी,द्वारका प्रसाद गुप्ता, शैलेष अग्रवाल, अमृत अग्रवाल एवं संजय बंसल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे तथा सभी ने आयोजन को सफल बनाने में अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।



Subscribe to my channel