ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : महराजगंज: थाना फरेंदा क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुश्री दीपशिखा वर्मा की अध्यक्षता में थाना फरेंदा पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

जनपद महराजगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुश्री दीपशिखा वर्मा थाना फरेंदा पर उपस्थित रहीं। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों का एक-एक कर अवलोकन किया गया तथा भूमि विवाद, आपसी पारिवारिक विवाद एवं अन्य शिकायतों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी शिकायत में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष फरेंदा एवं थाना पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी तथा संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी को निर्देशित किया गया कि राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर विवादित मामलों का निष्पक्ष परीक्षण कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करे, जिससे अनावश्यक विवादों एवं कानून-व्यवस्था संबंधी समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button