ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : थाना कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली महराजगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 444/2025, धारा 319(2), 318(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त मशूद इशरत पुत्र मसूद अली, निवासी 305सी, वजीराबाद कॉलोनी, फूलवारी मैरिज हॉल के निकट, थाना गोरखनाथ, जनपद गोरखपुर, उम्र लगभग 51 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को दिनांक 23 जुलाई, 2026 को आईटीआई कॉलेज, चकदही, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीर नगर के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
मशूद इशरत पुत्र मसूद अली, निवासी 305सी, वजीराबाद कॉलोनी, फूलवारी मैरिज हॉल के निकट, थाना गोरखनाथ, जनपद गोरखपुर, उम्र लगभग 51 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
– उ0नि0 राकेश कुमार
– उ0नि0 शरद कुमार
– का0 अमरेज
– हे0का0 नितेश यादव
– का0 अंगद यादव

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button