ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : ठूठीबारी पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, 21 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज: जनपद में अपराध एवं अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना ठूठीबारी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। थानाध्यक्ष ठूठीबारी के नेतृत्व में दिनांक 24.07.2026 को उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अपराध नियंत्रण हेतु गश्त कर रहे थे। इसी दौरान राधेश्याम चौधरी पुत्र इन्द्रजीत, निवासी ग्राम कड़जा, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज (उम्र लगभग 55 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 21 टेट्रा पैक देशी शराब (बंटी-बबली ब्रांड) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी-
21 टेट्रा पैक देशी शराब (बंटी-बबली)

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
राधेश्याम चौधरी पुत्र इन्द्रजीत, निवासी ग्राम कड़जा, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 55 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 मनीष कुमार तिवारी
2.का0 प्रमोद यादव
3.का0 दीपक कुमार
4.का0 दीपक सिंह
5.का0 कवि कुमार
6.का0 सुनील कुमार

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button